Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियाँ बाँटीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। गीत-संगीत और उत्साह से पूरा परिसर गूंज उठा।
प्रधानाध्यापिका ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्यौहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सुरक्षित और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ होली मनाने का निर्णय लिया। इस प्रकार विद्यालय में होली का पर्व आनंद, उमंग और आपसी प्रेम के वातावरण में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *