Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स, पचपेड़िया रोड में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह दिवस महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण-रहित सामग्री से विभिन्न मॉडल तैयार किए—सौरमंडल, सुरक्षा नियम, जल-संरक्षण, वृक्षों का संरक्षण, भूकंपरोधी यंत्र, मानव-तंत्र आदि प्रमुख रहे। आगंतुक अतिथियों ने बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय परिवार को बधाई दी।

प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय जी ने कहा कि आज के नौनिहाल कल का भविष्य हैं; उनमें वैज्ञानिक सोच जितनी प्रबल होगी, वे स्वयं और समाज को उतनी ही सशक्त दिशा देंगे। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रदर्शनी से छात्र विज्ञान के सिद्धांतों को बेहतर समझ पाते हैं, उनकी रचनात्मकता बढ़ती है और नवाचार की प्रेरणा मिलती है।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजेताओं में कक्षा-1 (ग्रीन हाउस – वाटर साइकिल), कक्षा-2 (रेड हाउस – सोलर सिस्टम), कक्षा-3 (रेड हाउस – वाटर प्यूरीफिकेशन), कक्षा-4 (ब्लू हाउस – एक्लिप्स), कक्षा-5 (येलो हाउस – कार्बन प्यूरीफिकेशन) तथा कक्षा-6-8 (येलो हाउस – डिजास्टर अलार्म) प्रमुख रहे। हाउस रैंकिंग में प्रथम – येलो हाउस, द्वितीय – रेड हाउस, तृतीय – ग्रीन हाउस रहे।प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पाण्डेय जी ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को विज्ञान दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *