Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। जनपद का प्रतिष्ठित विद्यालय यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए। प्राइमरी वर्ग से अथर्व ग्रुप ने ‘एकता की मूर्ति , आराध्या ग्रुप ने ‘ ताजमहल , एकता ग्रुप ने सांची का स्तूप ,एकांश ग्रुप ने विक्टोरिया मेमोरियल , तारिहा ग्रुप ने बड़ा इमामबाड़ा तथा जूनियर वर्ग से आराध्या श्रीवास्तव ग्रुप ने ‘भारत की विरासत’, सिद्धि श्रीवास्तव ग्रुप ने सिंधुघाटी की सभ्यता एक ग्रुप ने संसद भवन , शिखा ग्रुप ने गुरुकुल एवं विश्व भारती , कुणाल पांडेय ग्रुप ने’ जनजातीय समुदाय , सतीश कुमार ग्रुप ने भारत के विभिन्न मंदिर और सीनियर वर्ग के काव्या ग्रुप ने ‘ जगन्नाथ मंदिर , पीयूष ग्रुप ने रानी की वाव , ओजस ग्रुप ने ‘पंच प्रयाग’ , जया ग्रुप ने ‘नालंदा विश्वविद्यालय , आकांक्षा ग्रुप ने ‘वर्मन आर्ट , शगुन ग्रुप ने भारत की कढ़ाई कला , दर्शिका ग्रुप ने ‘शंकराचार्य मठ , दिशा ग्रुप ने’ हम्पी स्मारक को मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को भारत की कला एवं संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरो को सजोने पर प्रकाश डाला। विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। अभिभावकों व आगंतुकों ने भी प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए छात्रों की मेहनत और सृजनात्मकता को सराहा।
विभिन्न मॉडल को बनवाने में सौम्या तिवारी, अंशिका जायसवाल , बुशरा करामत , शिवांगी त्रिपाठी , दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *