बस्ती-जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने स्वच्छता से समृद्धि अभियान में परसरामपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नागपुर टिकैत का किया निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड परसरामपुर के ग्राम पंचायत नागपुर टिकैत में अभियान में कराये गये कार्यो का सत्यापन किया गया । इस दौरान राजा शेर सिंह जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्राम पंचायत सचिव राजमंगल दूबे और प्रधान सहित सफाई कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद थे ।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को उनके द्वारा रोस्टर का पालन न करने और नियमित साफ सफाई, कचरा संग्रह न होने पर रोष व्यक्त किया गया और एडीओ पंचायत को दूरभाष पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। ग्राम भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा डंप पाया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को टीम लगा कर और ग्राम प्रधान को मजदूर/ ट्रैक्टर ट्राली लगा कर एक बार गाँव को पूरी तरह साफ कराने का निर्देश दिया गया।
जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
ग्राम प्रधान और सचिव को ग्राम पंचायत की बैठक कर ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता शुल्क लगाने का सुझाव भी दिया गया।
RRC का निर्माण मानक के अनुसार नहीं पाया गया। ट्रस, बर्मी कम्पोस्ट यूनिट और वॉश यूनिट निर्माण में कमियां पाई गई जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया ।