Spread the love

(बशिष्ठ पाण्डेय)

विरोधी मेरी साफ छवि को धूमिल करने का कर रहे हैं प्रयास-तेजा

बस्ती। पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क कर लोगों के दिलों में अपनी साफ-सुथरी छवि बनाए रखने वाले 311 महादेवा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी तेजा ने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। तेजा ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधी उनकी छवि को धूमिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक सहयोगी के साथ पोस्टर को लेकर जानबूझकर विवाद कराया गया, ताकि माहौल खराब किया जा सके। इसके बाद अब एक और नया मामला सामने आया है। तेजा के अनुसार, वह राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की स्मृति में आयोजित खेल महोत्सव का उद्घाटन कर वाल्टरगंज से वापस आ रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी का पीछे से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी में हूटर बज रहा था।
तेजा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह आरोप पूरी तरह झूठा और निराधार है। उनकी गाड़ी में किसी प्रकार का हूटर नहीं था। उन्होंने इसे विरोधियों की सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि जनता सच्चाई समझती है और ऐसे हथकंडों से वे डरने वाले नहीं हैं। तेजा ने भरोसा जताया कि जनता उन्हें पहले से भी अधिक मजबूती के साथ समर्थन देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *