बशिष्ठ पाण्डेय
पिछले 34 साल से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खोया-पाया कैंप के माध्यम से जनता की सेवा करने वाले जय प्रकाश गोस्वामी ने छठ पर्व पर भरी भीड़ को देखते हुए अमहट घाट पर खोया-पाया कैंप लगाने का निर्णय लिया है।
कैंप का उद्घाटन शनिवार को दोपहर सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में वरिष्ठ आयुष चिकित्साधिकारी डॉक्टर वी के वर्मा ने किया ।
जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि अमहट घाट पर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ होती है जिसमें लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए अब अमहट पर खोया-पाया कैंप लगाया जाएगा। कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ बी के वर्मा ने किया है।
डॉक्टर वी के वर्मा ने जय प्रकाश गोस्वामी को शुभकामना देते हुए उनके इस कार्य की सराहना की। वहीं जनता को उन्होंने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठ आस्था का पर्व है। जो भगवान सूर्य को समर्पित है। उन्होंने लोगो के स्वस्थ और निरोगी होने की कामना की।
