बस्ती-कांग्रेस पार्टी द्वारा बस्ती जिले के युवा कांग्रेस नेता डॉ मारूफ अली को बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले में वैशाली विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।इसके बावत जानकारी देते हुए डॉक्टर मारूफ अली ने बताया कि हम जैसे कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और हम वैशाली विधानसभा में पार्टी को मजबूत करेंगे। बधाई देने वालों में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, वरिष्ठ नेता देवेंद्र श्रीवास्तव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, राकेश पांडे गांधियन सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।