Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर आज सेवा ब्लड सेंटर के तत्वावधान में कर्मा देवी संस्थान पर रक्तदाता जागरूकता अभियान, एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।मुख्य अतिथि ने उक्त अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं एवं प्रतिभागियों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में उपस्थित रेड क्रॉस सोसायटी बस्ती के चेयरमैन डॉ प्रमोद चौधरी ने रक्तदान से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला एवं युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया । रक्तदान जागरूकता संबंधी गोष्ठी में रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल का विशेष सहयोग रहा, एवं कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन एल के पांडे ने किया, रक्तदान शिविर में अभिनव शुक्ला, अमरेंद्र सिंह मुकीम अहमद महेंद्र कुमार राज गुप्ता समेत कुल 17 लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदाता पंजीकरण एवं शिविर के संचालन में ठाकुरबाड़ी महिला विकाश कल्याण समिति की रितिका सिंह तनु का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निलेश गुप्ता, दुर्गेश बहादुर सिंह ,राजेश ओझा,सत्येंद्र दुबे,रंजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *