Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निदेशक बसन्त चौधरी ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। कहा कि हास्पिटल का उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवा देना है। रक्तदान के द्वारा हम दूसरों की जान बचाने का माध्यम बन सकते हैं।
मुख्य रूप से दुर्गेश चौधरी, मनोज चौधरी, हेमन्त चौधरी, अंकित श्रीवास्तव, सेराज अहमद, देव कुमार, आशीष पाण्डेय सहित 50 लोगों ने रक्तदान दिया।
शिविर को संचालित करने में हास्पिटल के जनरल मैनेजर बी.के. अय्यर, डा. पी.पी. मिश्र, डा. सोमाशा गुप्ता, डा. सत्य प्रकाश, डा. अजीज आलम आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *