बशिष्ठ पाण्डेय
अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज 11 दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ जिसमें एसीएल स्पोर्टस आजमगढ़ की टीम बनीं चैंपियन।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुधौली के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र अखिलेश चौधरी विक्की, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव जी के प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे, नगर पालिका बस्ती के अध्यक्ष अंकुर वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी व साहित्यकार डॉ वी के वर्मा,समाजसेवी शिवांग सिंह, सुमन मोटर्स के मालिक पंकज चौधरी, भाजपा नेता ओमकार चौधरी , पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र चौधरी आदि लोग अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजेता रही आजमगढ़ की टीम बनीं चैंपियन और एक लाख पुरस्कार समाजसेवी शिवांग सिंह के द्वारा दिया गया।उपविजेता रही नूरी कलेक्शन11 बेवां की टीम को सुमन मोटर्स के मालिक व भाजपा नेता ओमकार चौधरी के द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया गया। उप वि
जेता को चमचमाती ट्रॉफी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ वी के वर्मा जी के द्वारा दिया गया।नगर पालिका बस्ती के अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा मैन ऑफ द मैच ट्राफी दिया गया।मैन ऑफ़ द सीरीज बैट व ट्रॉफी दिया गया।आयोजन जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक निदेशक इं. अंशुल पटेल, पंकज चौधरी व राहुल पाल ने अतिथियों का स्वागत कर खिलाड़ियों से परिचय कराया।सेमी फाइनल मैच एसीएल आजमगढ़ व केडीसी 11 के बीच खेला गया।टास जीतकर एसीएल आजमगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 118 रन का लक्ष्य रखा जिसमें सलमान ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली लक्ष्य का पीछा करती हुई केडीसी की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 90 रन ही बना सकी।और आजमगढ़ की टीम फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मैच एसीएल आजमगढ़ और नूरी कलेक्शन बेवां के बीच खेला गया।टॉस जीतकर एसीएल स्पोर्टस आजमगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 100 रन बनाकर के 101 रन का लक्ष्य रखा जिसमें फैसल ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करती हुई नूरी कलेक्शन बेवां की टीम निर्धारित आठ ओवरों में मात्र 78 रन ही बना सकी। और फाइनल मैच एसीएल आजमगढ़ की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।अंपायर अमजद आलम , लाइव प्रसारण आफताब, स्कोरर जलमणि चौहान, कॉमेंटेटर पुष्पेश पांडेय,अली, अनिल पटेल, अमन, इं सुरेंद्र वर्मा, शिव वर्मा, कवि चंद्र मोहन श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने सहयोग किया। व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
Post Views: 63

