सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित जिला इकाई की महत्वपूर्ण मासिक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी के आवास पर संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामललित चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन राजभर मंत्री प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश राजभर जिला प्रमुख महासचिव ने किया बैठक को संबोधित करते हुए राम ललित चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पांचो विधानसभा एवं 14 ब्लॉकों की संपूर्ण कमेटी 15 जनवरी तक अवश्य पूरा कर ले जिससे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति सुचारू से बनाई जा सके। वहीं पर जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी साथ ही ज्यादा से ज्यादा पार्टी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा कर प्रधान बनाने का लक्ष्य रखा है बैठक में सत्येंद्र भूषण शुक्ला धर्मजीत पांडे उमेश यादव अरविंद उपाध्याय रामकिशन राजभर विंध्यवासिनी देवी अर्जुन राजभर सीता राजभर प्रभावती देवी पूजा देवी सुनीता देवी अनुराधा चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।