बशिष्ठ पाण्डेय
नगर पंचायत नगर बाजार में आयोजित अमर शहीद मेले में श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से सैकड़ो लोगों का उपचार किया गया, चिकित्सा शिविर में बीपी शुगर के साथ कई अन्य जांच की गई इसके बाद में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई चिकित्सा शिविर के बाबत जानकारी देते हुए अमर शहीद मेले के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह के चिकित्सा शिविर के आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है उन्होंने आगे कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल जनपद के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है इस अवसर पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम मौजूद रही। वहीं नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने अमर शहीद मेले में आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।