बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। राष्ट्रीय पेंशन दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया
मुख्य कोषाधिकारी बस्ती के द्वारा पेंशनरों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी पेंशनरों को होने वाली कठिनाइयां को दूर करने के लिए मुख्य कोषाधिकारी महोदय द्वारा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया कोषागार में पेंशनरों के पानी बैठने की सुविधा तथा बुजुर्ग पेंशनरों की समस्याओं को तत्काल दूर करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई
जीवित प्रमाण पत्र पारिवारिक पेंशन अन्य समस्याओं के लिए कोषागार बस्ती समय से कार्य करने के लिए सदैव तैयार है
सेवानिवृत्ति पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति को समय से निस्तारित करने के लिए मांग किया
कोषागार बस्ती के द्वारा उम्र दराज पेंशनरों को अंग वस्त्र धार्मिक पुस्तक तथा माल्यार्पण करके मुख्य विकास अधिकारी बस्ती मुख्य कोषाधिकारी बस्ती के द्वारा सम्मानित किया गया
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती उपकोष अधिकारी बस्ती कोषाधिकारी बस्ती के समस्त स्टाफ अन्य विभागों के अधिकारी संगठन
मंत्री उदय प्रताप पाल राधेश्याम तिवारी कोषाधिकारी छोटेलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर श्रीवास्तव सुभाष श्रीवास्तव गंगा पांडे आरके पांडे सुरेंद्र धर द्विवेदी सुरेंद्र उपाध्याय अंगिरा प्रसाद चंद्र प्रकाश पांडे मुनेन्द्र श्रीवास्तव श्यामधर सोनी केपी दुबे सहित तमाम वरिष्ठ पेंशन और उपस्थित रहे
पेंशनर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी महोदय तथा मुख्य कोषाधिकारी महोदय के द्वारा पेंशनरों के सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी पेंशनरों का आभार प्रकट किया
