Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। वैदिक मंत्रों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने ब्लाक रोड पर श्री जी मार्ट का विधि विधान से उद्घाटन किया। निरंजन उपाध्याय और रेनू उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि श्री जी मार्ट में उचित दर पर उपभोक्ताओं को घरेलू सामान उपलब्ध होंगे। होम डिलेवरी की भी व्यवस्था है। लोगों को सही समान उचित मूल्य पर मिले यह हमारी प्राथमिकता है। बताया कि बदलते जीवन शैली में मार्ट एक अनिवार्य आवश्यकता बन गये हैं। लोगों की जीवन से जुड़ी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिये यह पहल किया गया है।
श्री जी मार्ट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से सत्यम शुक्ला, रेनू गौतम, घनश्याम पाठक, अजय दूबे, राजन मिश्र, लाल साहब पाण्डेय, हरीराम मिश्र, लालकृष्ण पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *