Spread the love

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित पैडा गोदाम के सामने बुद्धवार को  बोलेरों चालक ने पैदल जा रहे एक 41 वर्षिय व्यक्ति को ठोकर मारकर फरार हो गया ।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स द्वारा 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिंजवाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा काफी प्रयास किया के बाद व्यक्ति की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव के अवधेश दुबे पुत्र रमाकान्त दूबे के रूप मे हुई इसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आया था। थाना अध्यक्ष मोती चंद्र द्वारा घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *