कुदरहा, बस्ती। राजकीय इंटर कालेज के बहुउद्देशीय हाल में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित मण्ड स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रभारी राधा गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण पांडेय व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। युवा कल्याण विभाग हजारों युवाओं को सम्मान के साथ-साथ रोजगार भी मुहैया कराया है।
कार्यक्रम प्रभारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधा गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहां की बच्चों को प्रतिभा निखारने का अच्च्छा मंच है। समय-समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होते रहते है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो का भविष्य सवारने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में साइंस मेला, भाषण प्रतियोगिता, कविता व कहानी लेखन, सामूहिक लोक नृत्य व गीत, एकल लोक नृत्य व लोकगीत जैसी तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। माडल बार्डर पेट्रोलिंग रोबोट, एकल साइंस मेंला में सृष्टि, भाषण प्रतियोगिता में आलोक त्रिपाठी को प्रथम व संतकबीर नगर की अंजली पाठक को द्वितीय स्थान मिला। सामूहिक लोक नृत्य में बेगम खैर बालिका इंटर कालेज की छात्रों को प्रथम स्थान हासिल की। विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशास्त्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उद्धव मौर्य, नवनीत तिवारी, राजन, मनोज, राम शंकर, अंजली, नेहा, स्वेता, मनीषा, अंकिता, नीलम, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
