Oplus_131072
Spread the love

 

कुदरहा, बस्ती। खंड विकास कार्यालय पर संविधान दिवस दिवस के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ कर सुनाया और शपथ दिलायी। भीम राव अंबेडकर व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

    खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कहा कि बाबा साहब प्रतिभाओं के धनी व्यक्ति थे। उनके पद चोन पर सभी को चलना चाहिए। गरीबों के उत्थान के लिए सभी को कार्य करना चाहिए। अमृत सरोवर कुदरहा, भेड़वा, जगरनाथपुर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत भवन रसूलपुर, भगतूपुर, पिपरपाती, बगही, छरदही, शिवपुर, टेगरिहाराजा, सेल्हरा, छिबरा, जिभियांव में भी धूम-धाम से मनाया गया।

       कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, दीपक श्रीवास्तव, राहुल कुमार, रामकुमार पाल, राधा गुप्ता, संदीप अमेटा, राशिद, श्याम नरायन, गोरखनाथ यादव, महेंद्र यादव, अनुपम चौधरी, शैलेद्र नाथ त्रिपाठी, रविंद्र अग्रहरी, बालेंद्र, मनोज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *