हॉस्पिटल में मस्तिष्क एवं नस रोग विशेषज्ञ m.ch न्यूरोलॉजी डॉक्टर सुरजीत सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने बताया कि पूर्वांचल में न्यूरो से संबंधित मरीजो को महानगरों की तरफ जाना पड़ता था। इसी को देखते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में वरिष्ठ न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरजीत सिंह प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी शुक्ला, वरिष्ठ यूरोलॉजी डॉ रोहित कुमार सिंह, वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजी डॉक्टर दयाराम यादव ,वरिष्ठ कार्डियोलॉजी डॉक्टर मोहित मोहन सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो जिससे उन्हें महानगरों की तरफ भटकना न पड़े। आयुष्मान कार्ड धारकों का निःशुल्क इलाज अस्पताल में हो रहा है।