Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती के बच्चों ने स्टेट हॉकी टूर्नामेंट में अपना परचम लहराते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया ।इसके बावत जानकारी देती हुई विद्यालय निदेशक बीना सिंह ने विद्यालय की कोमल और ईशु द्वारा हॉकी स्टेट प्रतियोगिता में 5-3 से जीत हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।विद्यालय की अध्यापिका हर्षिता पांडे ने दोनों बच्चों को माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह ने सभी को पुरस्कृत किया।प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, वाइस प्रिंसिपल गणेश राम, डीके त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी सहित सभी ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने खेल शिक्षक अंगद चौरसिया को भी सम्मानित किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन आदिति तिवारी ने किया। इस अवसर पर डीके यादव, दिव्या त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, वंदना पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, अनूप पांडे, स्वाति सिंह, पंकज गुप्ता, रेणु पांडे, सीमा सिंह, अवनीश पाठक, राजेश टंडी, क्षणा, आयशा, पूनम, प्रभात, अंकुर मिश्रा, मीनू मिश्रा सहित सभी अध्यापक और अध्यापिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *