Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितम्बर के पूर्व संध्या पर डॉ0 ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन बसदेवा कुंवर अमारी बाजार हर्रैया बस्ती पर रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल द्वारा मातृ शिशु स्वास्थ्य तथा सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता के अंर्तगत जानकारी देते हुए डॉ सीमा शर्मा महिला चिकित्सा अधिकारी हरैया ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा में होने वाले असमान्य कोशिका वृद्धि होता है शुरुआती दिनों में कोई लक्षण नजर नहीं आती है लक्षण में रक्त स्राव दुर्गंध युक्त स्राव पैर में सूजन पीठ के निचले हिस्से में दर्द सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए पैप टेस्ट करवाना उपचार के लिए सर्जरी रेडियोथैरेपी कीमोथेरेपी मातृ शिशु स्वास्थ्य में गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच टीकाकरण खून की कमी न होने देना बच्चों में टीकाकरण करवाना सेवा ब्लड केंद्र के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एनीमिया से बचने के लिए पौष्टिक आहार गुड़ चना हरी सब्जी आदि का प्रयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए सेवा ब्लड केंद्र द्वारा बच्चों के ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच की गई इस अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के सचिव एल0 के0 पाण्डेय सेवा ब्लड केंद्र के मनीष कुमार सिंह सलमा खातून शालिनी ड्रॉ ए पी जे अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन बासदेवा कुंवर के “मुख्य प्रशानिक अधिकारी पुष्पेंद्र श्रीवास्तव”,नर्सिंग प्राचार्य विनोद कुमार,फार्मेसी प्राचार्य विनीत मिश्रा,HOD दीपक कुमार, संतोष कुमार पांडेय ,अनुज श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ उपस्थिति रहे ।
अंत में डॉ सीमा शर्मा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।सचिव एल के पांडेय द्वारा आए हुए लोगो का आभार व्यक्त किया गया ।
कल दिनांक 25/09/2024 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम कराया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *