Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर युवा भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने भाजपा कार्यालय पर रक्तदान किया। इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिस तरह से उनकी अगुवाई में भारत निरंतर प्रगति के पद पर अग्रसर है और आने वाले समय में भारत विश्व गुरु कहलायेगा। रक्तदान कार्यक्रम में बस्ती जिले के नवागत प्रभारी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, हरैया विधायक अजय सिंह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, साऊँघाट प्रमुख अभिषेक कुमार युवा भाजपा नेता विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *