Spread the love

 बशिष्ठ पाण्डेय

आज सदर विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा 2024- 25 के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि डिजीटली प्रदान की गई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महादेव के विधायक दूध राम उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक राजेश कुमार मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र अरोरा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महादेवा के विधायक दूधराम में कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को आवास मिले इसके लिए कर्मचारियों को मनोयोग से सर्वे करना चाहिए। वहीं ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आज लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर गर्व की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम में अखिलेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला के साथ समस्त सहायक विकास अधिकारी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *