Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
रुधौली थाना क्षेत्र के गिधार गांव के पास खेत देखने जा रहे महिला को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। ग्रामीणों की घटना की जानकारी रुधौली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस व घर के परिजनों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।रुधौली पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया।
रुधौली थाना क्षेत्र के अरदा की 58 वर्षीया केवल धारी पत्नी रामचरन जो खेत देखने के लिए अपने घर से गिधार गांव के पास पहुंची ही थी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे वह घायल हो गई ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रुधौली पुलिस व परिवार वालो को दिया।घायल महिला को एंबुलेंस 108 की मदद से सीएचसी रुधौली ले गए जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला की मृत्यु हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही मृत्यु की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *