Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती, 15 सितम्बर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के 40 वें स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मी यादव की अध्यक्षता में कलवारी क्षेत्र के कई जगहों पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया गया। लक्ष्मी यादव ने महिलाओं को सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी हैं और देश को आजादी दिलाने में पार्टी का अविस्मरणीय योगदान रहा है।
उन्होने महिला कांग्रेस के गठन के उद्देश्य, उपलब्धियों और मौजूदा क्रिया कलापों की विस्तार से जानकारी दी। कहा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत तमाम महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर पार्टी से जोड़ना और उनके अधिकारों के लिये निरन्तर संघर्ष करना है। इस अवसर पर आरती देवी, दुर्गावती, प्रभावती, गुड्डी शुभांगी, रुखसाना, नजीबुल निशा, मंजू, करीमुननिशा, सुनीता, रीता, विद्यावती देवी, मीना सहित दर्जनों महिलाओं ने आनलाइन सदस्यता लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *