बशिष्ठ पाण्डेय
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और जिलाधिकारी ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारंभ। आपको बताते चले भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें जिससे संक्रामक रोगों का खतरा न हो सके जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता वर्तमान समय में अति आवश्यक है हम सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ अभियान के मिशन को पूरा करें ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ हरैया विधायक के प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा कप्तानगंज विधायक के प्रतिनिधि गुलाब सोनकर मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिले में स्वच्छता के प्रभारी राजा शेर सिंह ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में एडीओ पंचायत व अन्य अधिकारी मौजूद है कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने विकास भवन के आसपास स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया।
