Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

रुधौली थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित करमहिया चौराहे के पास  कार की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।जिन्हें सीओ यासीन अहमद द्वारा सीएचसी रुधौली भिजवाया गया जहां डाक्टर ने युवक कों मृत घोषित कर दिया।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाण्डेय बाजार के अखिलेश पुत्र वीरेंद्र कुमार जो बाइक से किसी रुधौली जा रहे थे कि अभी करमहिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में जा रही कार ने ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये।उसी समय बस्ती से रुधौली थाने पर जा रहे  सीओ यासीन अहमद घटना को देखकर मौके पर रुक गये और घायल बाइक सवार को आनन-फानन में सीएचसी रुधौली भिजवाए,और घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार को दिया।वही डाक्टर ने इलाज के दौरान घायल अखिलेश को मृत्यु घोषित कर दिया।पुलिस ने अखिलेश के पास मौजूद मोबाइल के माध्यम से घटना की जानकारी परिजनों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *