कुदरहा, बस्ती: ब्लाक संसाधन केंद्र कुदरहा पर बुधवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय पांऊ में तैनात अनुदेशक अवधेश कसौधन की पत्नी श्रेया को सहयोग राशि पैसठ हजार रुपये का एफडी सौपा।
नगर पंचायत गायघाट निवासी अनुदेशक अवधेश कसौधन दो अगस्त को कांवड में जल भरने टांडा फुल पर सरयू नदी में गए थे और वही से लापता हो गए थे। काफी ढूढा गया लेकिन कही पता नही चला। अनुदेशक संगठन के पदाधिकारियो ने सहयोग राशि एकत्रित कर अवधेश कसौधन के दोनो बच्चो के नाम एफडी बनवा कर पत्नी को सौपा। सहयोग राशि पाते ही पत्नी की आखे नम हो गयी।
इस मौके पर जनपदीय मंत्री रमाकांत चौधरी,कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, अमरेश यादव,दीना नाथ निषाद, कृपा शंकर मिश्र, जितेंद्र कुमार, जय चंद यादव सहित तमाम अनुदेशक मौजूद रहे।

