Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा पेट्रेल पम्प के सामने बाइक सवार चालक ट्रक के चपेट में आ गया जिससे मोटर साइकिल सवार के ट्रक के चपेट मे आने बाइक पर सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगो ने प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव निवासी श्याम कुमार पुत्र बुधिराम अपनी माता उर्मिला देवी का दवा कराने दुल्हापार जा रहे थे। कुदरहा पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे कि कुदरहा की तरफ जा रही ट्रक अचानक पेट्रोल पम्प पर मोड दिया। जिसके चपेट में दोनों आ गए और उर्मिला देवी ट्रक के नीचे चली गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गयी। आस-पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए महिला को भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *