बशिष्ठ पाण्डेय
आज सक्सेरिया इंटर कालेज बस्ती में विद्यालय के पूर्व भौतिक प्रवक्ता स्वर्गीय परमात्मा प्रसाद जी के स्मृति में उनके परिवार के द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरीराम बंसल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्री जगदीश्वर प्रसाद सिंह(ओमजी )तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के मंत्री श्री प्रेम चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद आयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव और दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि पिता जी सदैव से ही छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रहते थे उन्ही की प्रेरणा से ही हमारे मन में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का भाव उत्पन्न हुआ। इसके तहत हम प्रतिवर्ष तीन मेधावी छात्रों को दस हजार रूपए छात्रवृति के रूप में प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ओमजी ने आयोजक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रोत्साहन से विद्यालय के छात्रों में पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जिससे विद्यालय से और अच्छे छात्र निकलेंगे।
विद्यालय के मंत्री प्रेमचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि परिश्रम का फल मीठा होता है। छात्रों को और मेहनत कर विद्यालय परिवार तथा माता पिता का सम्मान बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के गणित प्रवक्ता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आयोजक मंडल का परिचय कराते हुए कहा की स्वर्गीय परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव जी सदैव छात्र हित मे लगे रहते थे उनके परिवार द्वारा इस पुनीत कार्य से निश्चित ही उनकी इच्छा पूर्ण होगी।
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीराम बंसल ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डा सुरेंद्र चौधरी ने की।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक दीनानाथ,चक्रधर मौर्य, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, भूपेन्द्र नारायण तिवारी,रामकेश चौधरी,मनीष श्रीवास्तव,विजय गुप्ता,आशा पांडे, अनिता प्रजापति,श्रीनाथ,संतोष कुमार,दिनेश प्रताप, सच्चिदानंद मिश्र,कसीदा बनो,राजेश आर्य,तौआब अली,विजय कुमार,संतोष सिंह,विरेंद्र यादव,रमेश चंद्र गौतम,संजय कुमार, मीरा श्रीवास्तव,निशा वर्मा,सरिता शुक्ला,हेमलता सिंह,दीपक सिंह,प्रभांस पांडे,अनिल कुमार,वैभव उपाध्याय,प्रतिभा श्रीवास्तव,संगीता श्रीवास्तव,सुषमा श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
