इंदौर, सितम्बर लुटेरी दुल्हन ने 13 महीने में तीन राज्यों में तीन शांदियां कर लीं। पहले पति को इंदौर में घरजमाई बनाकर रखा, दूसरे और तीसरे पति के घर सिर्पुक् तीन दिन ही रही। एक से शादी का रिश्ता कराने पर दलालों के जरिए रुपए ठगे तो दूसरे से शॉपिंग और तीसरे पति से इलाज के नाम पर लाखों रुपए ले लिए। फिर कभी उनके पास लौटी ही नहीं। तीन पतियों के अलावा उसका एक बॉयफ्रेंड भी है। मामला तब खुला, जब पहले पति को पत्नी के फोन पर लंबी-लंबी बातें करने को लेकर शक हुआ। उसने छानबीन की तो पता चला कि पनी अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत करती हे। वह किसी तरह बॉयफ्रेंड तक पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने बताया, वह सुनकर पति हैरत में पड़ गया। बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने शादी करके तुम्हें ठगा है। तुमसे रुपए लेने के बाद मुंबई में दूसरी शादी कर ली है। आखिरकार उसने कुछ दस्तावेज, फोटोग्राफ जुटाए और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत कर दी। उसने पुलिस से कहा-पत्नी ने शादी के नाम पर दस लाख रुपए ठगे, उसके बाद भी दांपत्य सुख नहीं मिला। उलटे दो और शादियां कर ली हैं। मामला इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास है। अधिकारियों का कहना है कि फरियादी और आरापी दोनों के बयान लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर खुद को वर्षा बताने वाली लडक़ी से पहली मुलाकात में ही इंदौर के संदीप पिलोदा को प्यार हो गया। पाँच महीने अफेयर चला, फिर 16 मई 2023 को लव मैरिज कर ली। कुछ दिनेां बाद ही विवाद हो गया तो वर्षा गौरीनगर में अपने मायके चली गई। संदीप सब्जी कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया-वर्षा से पहली मुलाकात अक्टूबर 2022 में हुई। सामान्य रूप से मिले, तब जरूरत बताकर उसने 3500 रुपए मांगे। जब रुपए नहीं लौटाए तो एक दिन कॉल किया। उसने कुछ दिन बाद लौटाने की बात कही। इसी बीच मोबाइल पर हमारी बातचीत बढ़ती गई। साथ में घूमने भी लगे। जनवरी 2023 में वर्षा ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया तो मैंने हां कर दी। परिवारवाले आपस में मिले। फरवरी में सगाई और मई में शादी हो गई। मैंने उसके लिए करीब तीन लाख रुपए के गहने बनवाए। शादी का पूरा खर्च भी उठाया। वर्षा का तीसरा शिकार बना राजस्थान का लक्ष्मण – लक्ष्मण सोने-चांदी के कारोबारी हैं। दूसरी शादी के करीब तीन मीने बाद ही 19 जुलाई 2024 को वर्षा ने लक्ष्मण से शादी कर ली। वह तीन दिन ससुराल में रही ओर फिर पेट दर्द का इलाज करान के बहाने वापस इंदौर आ गई। उसके बाद कभी नहीं लौटी। परिवार ने बताया कि वे कई दिनों से बड़े बेटै लक्ष्मण के लिए समाज में ही अच्छे रिश्ते की तलाश में थे। किसी परिचित ने इंदौर में वर्षा चोपड़ा के बारे में जानकारी दी। बताया कि लडक़ी का परिवार गरीब है। पर एक भाई और बहन ही है। फोटो देखकर ही शादी के लिए सहमति बन गई। वर्षा ने बातचीत में कहा-गरीब होने की वजह से हम राजस्थान आने में सक्षम नहीं हैं। इस पर बालोतरा से लक्ष्मण का परिवार इंदौर आ गया। 19 जुलाई 2023 को शदी हो गई। यह रिश्ता कराने के लिए करीब पांच लाख रुपए लिए गए थे। लक्ष्मण ने बताया-वर्षा ने अपने परिवार की पूरी गलत जानकारी दी थी। उसने अपनी मां को बड़ी बहन बताया। कहा कि बहन, भर्इा के अलावा दुनिया में कोई नहीं है। शादी के तीन दिन बाद तक तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर खुद को मुझसे दूर रखा। फिर पेट और कमर दर्द का इलाज कराने की बात कहकर वापस इंदौर चली गई। फिर वापस नहीं आई। फोन पर बातचीत भी बंद कर दी।
