बस्ती: सितंबर सोनहा थानाक्षेत्र के छपिया खास गांव के शराब ठेका पर अधिक मूल्य लेने के नाम पर शराब की दुकान के सेल्समैन व ग्राहक के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने कुतुबपुर गांव निवासी
मुन्जेश शर्मा की तहरीर पर सेल्समैन किशोर जायसवाल निवासी ग्राम नरखोरिया, मनीष जायसवाल पुत्र बजरंगी जायसवाल व बब्लू जायसवाल के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाबत जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत पर इसकी जांच के लिए आबकारी को निर्देशित कर दिया गया है। इंसपेक्टर से तत्काल जांच रिपोर्ट तलब की गई है। अगर ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो लाइसेंसी पर भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कहीं पर भी ओवररेटिंग की सूचना के लिए लाेगों से आबकारी अधिकारी के सीयूजी पर जानकारी देने की अपील की है।
