Spread the love

तीन माह के भीतर जेल से जमानत पर आए 49 आरोपित
ताकि दुबारा न दे सकें आपराधिक घटनाओं को अंजाम
बस्ती: जनपद में पिछले तीन माह में जिला कारागार से रिहा हत्या व लूट के आरोपितो की पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इसके पीछे पुलिस की मंशा है कि जेल से बाहर आकर वे लोग फिर से अपराध न करें। संगीन अपराध करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपित जिनकी बीते तीन महीनो के अंदर की जमानत हुई है और वे जेल से बाहर हैं अब उनकी गतिविधियों पर संबंधित थाना पुलिस की नजर रखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिले में पिछले तीन माह में जेल से हत्या, लूट और अन्य संगीन वारदातों के 49 आरोपित रिहा हुए हैं। कहीं आपराधिक मामलों में इनकी सक्रियता फिर न बढ़ जाए ऐसे आरोपियों के खिलाफ पुलिस सक्रिय हो गई है। इस बाबत सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया सदर सर्किल के कोतवाली, पुरानी बस्ती और वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में अपराधियों की निगरानी आरंभ कर दी गई है। पुलिस उनके ठिकानों पर जाकर स्थानीय लोगों से उनकी गतिविधियों की सूचना जुटाएगी। ताकि ऐसे शातिरों को दुबारा अपराध करने से रोका जा सके। जेल से जमानत पर छूटने वाले अपराधियों का रिकार्ड रखने के लिए कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जेल पुलिस चौकी को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *