सिबिल लाइंस स्थित मॉल में 4 स्पा सेंटर की 14 युवतियों समेत 7 युवकों को जेल भेजे जाने के मामले से खलबली मची है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में 25 स्पा सेंटरों में ताले लटक गए हैं। पुलिस की रेड देख स्पा सेंटर के मालिकों ने चपके से खुद ही उसे बंद कर दिया। सेंटरों में रहीं लड़कियों को प्रयागराज से हटा दिया गया है। ये ऐसे स्पा सेंटर थे जो साफ तौर पर शक के दायरे में थे।
इन स्पा सेटरों में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। अब पुलिस का एक्शन देख स्पा सेंटरों के मालिकों ने खुद ही ताला लगवा दिया है। हालांकि इन स्पा सेंटरों के रजिस्ट्रेशन हैं लेकिन गलत गतिविधियों की वजह से उनके होश उड़े हैं।
ज्यादातर स्पा सेंटर सिविल लाइंस इलाके के हैं। बाजारों के बीच के अलावा बहुत सारे स्पा सेंटर आबादी के बीच, अपार्टमेंट और शॉपिंग कॉम्पलेक्सों में खोल लिए गए थे। ऐसे में सेंटर के परमानेंट ग्राहकों को फोन कर मना किया जा रहा है कि वह स्पा सेंटर में फिलहाल न आएं।
सिविल लाइंस में बस अड्डे के बगल स्थित मॉल में चल रहे चार स्पा सेंटर मामले में 14 युवतियों समेत 23 के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस को स्पा सेंटर मालिक वाराणसी के गौरव, कानपुर की सपना, वाराणसी के समीर की तलाश है। शेष आरोपी प्रयागराज के हैं। सभी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एक टीम कानपुर और वाराणसी पूछताछ के लिए गई है।
