बस्ती: CBSE बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही आरसीसी पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष आदित्य पटेल ने 94.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनामिका ने 91.2% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और खुशी चौधरी 90.4% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गौरव मिश्रा ने 88.6%, रोहित ने 87.9%, अभिनंदन ने 86.9%, धैर्य और खुशी यादव ने 86.8%, शिवा ने 85.8%, गरिमा यादव ने 85.6%, अंशु यादव और अनन्या पटेल ने 85%, ओजस पांडे ने 82.9%, हर्षिता यादव ने 82.4% तथा राज चौधरी ने 82% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर आरसीसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री शैलेश चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इसी क्रम में प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सी.एम. त्रिपाठी, दीपक, के.डी. त्रिपाठी, राजेश कुमार, राजकुमार शुक्ला, हिमांशी, रश्मि सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।