Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम द्वारा चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बहादुरपुर विकास खंड के आदर्श माध्यमिक विद्यालय खलीलपट्टी में आयोजित कंबल वितरण शिविर के माध्यम से करीब 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पठानपुर, खलीलपट्टी, डारीडीहा, गौरिया, खखौड़ा, करमी, बबुरहिया और सिघौंरिया सहित आसपास के गांवों से आए गरीब व असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

विधायक दूधराम ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह कंबल वितरण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *