Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने शुक्रवार को जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया। कहा कि ठंड बढ गई है। लोग अपना बचाव करे। अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने बताया कि कोई ठंड का शिकार न होने पाये इसके लिये रैन बसेरे में पूरी व्यवस्था की गई है।
अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर के कार्यालय परिसर और पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने क्षेत्र के वार्डो में कम्बल वितरित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय के साथ ही दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, अरविन्द श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव ‘दीपू’ प्रकाश निषाद, सभासद शिवनरायन चौधरी, गणेश भारद्वाज, दुर्गेश सोनकर, मोल्हू प्रसाद के साथ ही राजन पाण्डेय, चन्द्रभान चौधरी, उदयभान चौधरी, राम बहादुर वर्मा, अभिषेक चौधरी, लालचन्द चौधरी, सुनील सिंह, आशीष चौधरी, महेन्द्र चौधरी, अर्जुन चौधरी, आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *