Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती, 11 जून।
नगर पंचायत नगर स्थित अटल नगर वार्ड के खुटहन में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत के मामले में गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार ने कल ही नगर थाने में तहरीर दिया था। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने भी एक तहरीर थाने को दिया था। आज मामला उस समय तूल पकड़ लिया जब दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह आज थाना पहुंचकर मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया। धीरे धीरे पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ो नागरिक भी थाने पहुंच गए। लगभग तीन घंटे तक मान मनौवल का दौर चलता रहा लेकिन राना एफ आई आर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। अंततः मृतकों के चाचा राधेश्याम यादव की तहरीर पर लाइनमैन विक्रम कुमार, मुहम्मद अजीज और मुहम्मद अजीम के खिलाफ धारा 106(1) में मुकदमा दर्ज किया गया। इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही और पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता दिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। श्री राना ने कहा है कि मामले को लेकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय ,राजकुमार चौधरी, दिनेश चौरसिया,विजय जायसवाल, सत्यराम निषाद, यशराज के के, छात्र नेता शीतला सिंह, भाजपा नेता राम कृपाल यादव , शिवम् कसौधन, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी, प्रेम प्रकाश चौधरी ,दिलीप शर्मा, संजय पाण्डेय, डॉ अनिल श्रीवास्तव देवेश धर द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव, राम नारायण यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *