Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती, 11 जून।
नगर पंचायत नगर के अटल नगर वार्ड स्थित खुटहन में कल विद्युत स्पर्शघात से हुए दो सगे भाइयों के निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने मृतक के पिता घनश्याम यादव को नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से पचार हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। श्रीमती राना ने कहा कि मृतक परिवार को प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने घर तक रास्ता बनवाने का आश्वासन भी दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से उनके कार्यालय पर मिलकर पीड़ित परिवार के लिए न्याय और मुआवजे की मांग किया। उसके बाद श्रीमती राना विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दिया। श्रीमती राना ने पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी जर्जर खंभों और तारों को बदलने का अनुरोध किया जिससे कोई अप्रिय घटना न दोहराई जाए। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अनुरोध पर खुटहन में एक वर्ष पूर्व विद्युत पोल लगाया गया था। मौके पर लोहे का क्लैम्प आज भी मोर्चा खाकर वहीं पड़ा है। अगर समय रहते पोल पर तार खींच दिया गया होता तो दोनों नौजवानों की जान बचाई जा सकती थी। श्रीमती राना ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही और पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सक्षम लोगों और जन प्रतिनिधियों से इस परिवार के आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *