Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस हवेली खास के बच्चों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया। JEE MAINS का रिजल्ट आने के बाद बच्चों ने अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया। JEE MAINS के दूसरे अटेम्प्ट में फिर वैभव वर्मा ने 98.3 परसेंटाइल, हर्षित राज ने 96 परसेंटाइल, रजत पटेल ने 94 परसेंटाइल, शहजाद खान ने 94 परसेंटाइल, अनूप चौधरी ने 93 परसेंटाइल,हुजैफा ने 93 परसेंटाइल, दिलबाग खान ने 91.4 परसेंटाइल, यश प्रताप सिंह ने 92 परसेंटाइल, शिखर चौधरी ने 91 परसेंटाइल, मानसी पाल ने 90.8 परसेंटाइल, देवेश प्रजापति ने 89 परसेंटाइल, अमन यादव ने 88.3 परसेंटाइल, कोमल पटवा ने 88 परसेंटाइल, आयुष मिश्रा ने 87 परसेंटाइल लाकर अपने विद्यालय के अध्यापकों सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। विद्यालय प्रबंधक जे0 पी0 सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी सहित उनके अध्यापको अनूप पांडे, प्रशांत त्रिपाठी, राजेश टांडी, प्रमोद गुप्ता, इंद्र मिश्रा, आशुतोष पाल, लकी शुक्ला, अजय शर्मा, ऐश्वर्या सिंह को एवं सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इंचार्ज वेद प्रकाश सिंह, वंदना पांडे, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, दिव्या त्रिपाठी, रेनू पांडे, अवनीश पाठक, दिनेश यादव, लक्ष्मीकांत सहित सभी अध्यापकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *