Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
अपना बूथ जिताने की क्षमता विकसित करेें कांग्रेसी- दिलीप निषाद
बस्ती। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, तहसील, ब्लाक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर गठन पर विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी दिलीप निषाद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे नारों, साम्प्रदायिक धुब्रीकरण की राजनीति से ऊब चुकी है। वह बड़े विश्वास केे साथ कांग्रेस की ओर देख रही है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूती दे। कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही कांग्रेस का संकल्प पूरा होगा। कम से कम पार्टी नेताओं को अपना और अपने आस पास के बूथ को चुनावों में जिताने की जिम्मेदारी उठानी पडेगी।
संगठनात्मक बैठक में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, कौशल किशोर त्रिपाठी, अवधेश सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, साधू शरन आर्य ने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि बैठक में जो महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन कराया जायेगा।
मुख्य रूप से बाबूराम सिंह, जयन्त चौधरी, शिव विभूति मिश्र, मंजू पाण्डेय, अमर बहादुर शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, अलीम अख्तर, अतीउल्ला सिद्दीकी, शकुन्तला देवी, राम बचन भारती, ई. राज बहादुर निषद, भूमिधर गुप्ता, गुड्डू सोनकर, डा. वाहिद सिद्दीकी, शिव नरायन पाण्डेय, सर्वेश शुक्ल, संजीव त्रिपाठी, राहुल चौधरी, राकेशमणि त्रिपाठी, शौकत अली नन्हू, राम बहादुर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह राजन, ई. चन्द्रशेखर       चौधरी, सुनील पाण्डेय, रविन्द्र सिंह राजन, दीनानाथ शास्त्री, प्रताप नारायण मिश्र, सद्दाम हुसेन, लक्ष्मी यादव,  के साथ ही कांग्रेस के अनेक  पदाधिकारी, कार्यकता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *