Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ अनेक दिग्गज नेता लेेंगे हिस्सा
बस्ती। आगामी 28 अप्रैल को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह के परिसर में कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम संयोजक लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने बताया कि संविधान बचाओ रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश सचिव सत्य नरायन पटेल के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता, प्रदेश के अनेक सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, कार्यकर्ता हजारों की संख्या में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संयोजक बसन्त चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओें में दायित्वोें का वितरण कर दिया गया है। बताया कि केशव चन्द यादव, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनूप पाण्डेय, जयकरन वर्मा और वीरेन्द्र प्रताप नरायन पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू को संयोजक मण्डल का दायित्व सौंपा गया है। बताया कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में पदाधिकारी, तहसील, ब्लाकों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिये ताकत झोंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *