वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित पैडा गोदाम के सामने बुद्धवार को बोलेरों चालक ने पैदल जा रहे एक 41 वर्षिय व्यक्ति को ठोकर मारकर फरार हो गया ।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स द्वारा 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिंजवाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा काफी प्रयास किया के बाद व्यक्ति की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव के अवधेश दुबे पुत्र रमाकान्त दूबे के रूप मे हुई इसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आया था। थाना अध्यक्ष मोती चंद्र द्वारा घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दिया।
