कंपनी बाग शिव मंदिर के सामने मां दुर्गा की भव्य मूर्ति के स्थान पर मां भक्तों द्वारा हवन यज्ञ और प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए कंपनी बाग दुर्गा मंदिर समिति के आयोजक पवन मल्होत्रा ने बताया कि विगत कई वर्षों से जगत जननी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करते आ रहे हैं आज इसी क्रम में सुबह से ही मां के विदाई का कार्यक्रम शुरू हुआ सर्वप्रथम पंडाल परिसर में मां के भक्तों द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ किया गया उसके बाद मां की आरती हुई तथा सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जगत जननी के भक्तों द्वारा ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते हुए माता रानी को विदाई दी। इस अवसर पर ओमप्रकाश अरोरा, जयप्रकाश अरोरा, लक्ष्मी अरोरा, विमल अरोरा, प्रवेश, संगीता ,नीलम, शिंकू, श्रद्धा, दामन सहित बड़ी संख्या में मां के भक्त मौजूद रहे।