Spread the love

अंबेडकरनगर 05 अक्टूबर 2024। बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकरनगर के प्रांगण में विद्या की देवी माँ सरस्वती के नवनिर्मित मन्दिर में स्थापित माँ वागेश्वरी की प्रतिमा का जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर, अविनाश सिंह द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को अनावरण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ डॉ० सदानन्द गुप्त, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व ने माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर मन्दिर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भोलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा भजन संध्या का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विधि-विधान से माँ वागेश्वरी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना तथा हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में सभी के लिए प्रसाद आदि के साथ भण्डारे की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में प्राचार्य, डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, कार्यालय कर्मचारी तथा भारी संख्या में अध्यापक एवं अध्यापिकायें उपस्थित रहे। शिक्षा के मन्दिर में शिक्षा की देवी की प्रतिमा की स्थापना पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को बहुत- बहुत बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *