Spread the love

 

बशिष्ठ पाण्डेय

पुरानी बस्ती, पांडे बाजार स्थित संजय कॉलोनी के निवासी पिछले कई वर्षों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन कॉलोनी के लोगों ने सौंपा है।संजय कॉलोनी में लगभग 300 मकान हैं, जिन्हें हर वर्ष जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी की मुख्य सड़क और गलियों में जल भराव होता है, जिससे निवासियों को परेशानी होती है। मंदिरों और स्कूलों में भी जल भराव की समस्या है।निवासियों ने जिलाधिकारी से जल भराव की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर
होंगे।
ज्ञापन सौंपते समय
नरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, कुणाल गुप्ता, डब्लू गुप्ता, आलोक कसौधन, गणेश जायसवाल, विजय प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, रिंकू श्रीवास्तव, राजू सोनकर, जयकिशन, हर्ष कसौधन, गोपाल त्रिपाठी, यशवंत चौधरी, गोविंद चौधरी, राजा सोनकर, सूरज कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *