बशिष्ठ पाण्डेय
27 सितंबर 2024 को विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान तथा डेंगू रोग से रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय बस्ती की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अंतर विभागीय सामान्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों विशेष कर स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि संचारी तथा डेंगू रोग के नियंत्रण हेतु समस्त आवश्यक गतिविधियां एवं कार्यवाही समय से संपादित कराई जाए। डेंगू रोग के जांच एवं उपचार तथा आरक्षित बाड़ू मच्छरदानी युक्त सभी सीएससीपीएससी तथा जिला स्तरीय अस्पताल जिला अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती में व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं क्रियाशील रखने हेतु निर्देशित किए गए ।
जिला मलेरिया अधिकारी आई ए अंसारी द्वारा बैठक का संचालन किया गया उन्होंने बताया कि किसी भी संचारी रोग विशेष कर डेंगू एवं चिकनगुनिया प्रभावित ग्राम क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर ही समस्त निरोध आत्मक कार्रवाई कर ली जाए ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक दावों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर ली जाए
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के सचिव लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने बताया कि रोटरी चला गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू चिकनगुनिया फाइलेरिया तथा एन्सेफलाइटिस से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा सेवा ब्लड केंद्र बस्ती के माध्यम से ब्लड, प्लेटलेट्स की उपलब्धता आवश्यकता अनुसार कराई जाएगी ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने की अपील की गई।अपील के साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती अधीक्षक जिला चिकित्सालय बस्ती महिला चिकित्सालय बस्ती को निर्देशित किया कि सेवा ब्लड केंद्र बस्ती से सामंजस्य स्थापित करें ।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बस्ती सीएमएस महिला चिकित्सालय बस्ती जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल बस्ती यूनिसेफ पाथ सीएससी पीएससी के समस्त अधिकारी गण आदि लोग उपस्थित रहे ।
