इनर व्हील क्लब बस्ती महिला विंग द्वारा शहर के एक गरीब कन्या के विवाह के लिए सामान दिया गया। इस कन्या का परिवार आर्थिक रूप से वेहद कमजोर है कन्या का विवाह नवंबर में होने वाला है। क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल ने बताया कि हम लोगो के सहयोग से उस कन्या की सहायता हो पाई है, जिससे आने वाला जीवन सुखमय हो जाएगा हम लोगो द्वारा चादर ,दोहड, बर्तन ,थरमस ,प्रेस, चप्पल, कुकर ,डिनर सेट ,साड़ियां, कंबल ,बिस्तर बंद और कुछ रुपए भी दिए गये। अग्रवाल ने कहा यदि किसी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की मदद कर सके तो उससे उत्तम कार्य और कुछ नहीं हो सकता।इस कार्यक्रम में अनीता अग्रवाल, कृष्णा गोयल, सरिता रुंगटा, संगीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सविता बथवाल, प्रतिमा जयसवाल आदि उपस्थित रहीं।