लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सभी विषयों में एडमिशन के लिए समर्थ पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो0 एहतेशाम अहमद ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीकॉम, एमकॉम, सभी विषयों में स्नातक, सभी विषयों में परास्नातक, एलएलएम, सभी डिप्लोमा, सभी सर्टिफिकेट कोर्स, बीजेएमसी, एमजेएमसी तथा सभी बीटेक और बीएससी, एलएलबी, बीएएलएलबी (ईडब्ल्यूएस) सहित सभी विषयों में बची हुई सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 16 सितम्बर 2024 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी अपने योग्यता के अनुसार आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं, इसके साथ ही सी0यू0टी में अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एडमिशन से सम्बन्धित और अधिक जानकारी के लिए ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की वेबसाइट ूूू.ाउबसन.ंब.पद पर जाकर विजिट कर सकते हैं। प्रवेश से सम्बन्धित और अधिक जानकारी विश्वविद्यालय में बने प्रवेश केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।
