Spread the love

 

वाराणसी। एक सप्ताह बाद एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। सीजन में यह पांचवीं बार है जब गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वाराणसी में जलस्तर पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर राजघाट के पास 66.72 मीटर दर्ज किया गया है।
उधर, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही में भी बढ़ाव जारी है। वहीं आजमगढ़, बलिया और मऊ में घाघरा नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आजमगढ़ में जलस्तर 33 सेमी. घटा है। इसके बाद भी अभी नदी खतरा बिंदु से 47 सेमी. ऊपर बह रही है। बलिया में भी घाघरा खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *