बशिष्ठ पाण्डेय
ट्रेन हादसों की खबरें इतनी आम हैं कि अब कोई चौंकता नहीं है. अगस्त के महीने में ही 1 दर्जन से ज्यादा हादसे और लापरवाही की खबरें देखने को मिली हैं. अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी एक भीषण ट्रेन हादसा टल गया है. यहां यात्रियों से लबालब भरी ट्रेन का इंजन अपने डब्बों को छोड़कर ही पटरी पर रफ्तार पकड़ने लगा.
इस हादसे को देख लोगों की रूह कांप गई. हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. मामला बिजनौर जिले के स्योहारा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए पुलिस परीक्षा देने के लिए जा रहे अभ्यार्थी भी शामिल थे.
